भगदड़ में मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, आगरा समेत हरियाणा के श्रद्धालुओं की मौत,देखें मृतकों की लिस्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. वहीं आयोजकों पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी हाथरस पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. भगदड़ में मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, आगरा समेत हरियाणा के श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है.

इस हादसे में मथुरा निवासी यशोदा, एटा निवासी चंद्रप्रभा, शाजहांपुर निवासी काव्या, शाजहांपुर निवासी आयूष, एटा निवासी रोबिन, बुलंदशहर निवासी ज्योति, कासंगज निवासी मीरा देवी, कासगंज निवासी सोमवती, हाथरस निवासी गंगा देवी, कासगंज निवासी रेवती की मौत हो गई है.

भगदड़ में कासगंज निवासी प्रियंका, हाथरस निवासी लक्ष्मी, एटा निवासी बीना, हाथरस निवासी सोनदेवी, मथुरा निवासी कमलेश, अलीगढ़ निवासी शिवराज, आगरा निवासी मुन्नी देवी, हरियाणा निवासी चंद्रवती, कासगंज निवासी कमला देवी और मथुरा निवासी त्रिवेणी की भी मौत हो गई.

हाथरस हादसे पर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद और हृदय विदारक है. शासन की संवेदना मृतकों के परिजनों के साथ है. सीएम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. घायलों का समुचित इलाज कराना प्राथमिकता है. हादसे में 116 लोगों की मौत हुई है. अब तक 72 लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है. मृतकों के शवों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. जांच कमेटी को 24 घंटे में रिपोर्ट देनी है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!