जिस बेटे को पिता ने बुढ़ापे का सहारा समझ कर नाजों से पाला, उसी ने कर दिया बाप का कत्ल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेटे ने अपने पिता की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने अपने पिता पर 13 बार चाकू से प्रहार किया. इसके साथ ही बेटे ने अपनी सौतेली मां निशा पर भी चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल सौतेली मां का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं, बेटा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

पिता की दूसरी शादी के बाद से नाराज था बेटा
ये घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर की है. यहां रहने वाले मृतक कमल गोडाने ने अपनी पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद दूसरी महिला से शादी कर ली थी. बताया जाता है कि इस बात से बेटा नाराज था. मिली जानकारी के अनुसार शादी से मृतक का छोटा बेटा अमन नाखुश रहता था.

शादी को लेकर अक्सर होता रहता था विवाद
आरोपी बेटे और पिता के बीच में पहले भी दूसरी शादी को लेकर विवाद हो चुका था. बीती देर रात आक्रोशित बेटे ने अपने पिता के शरीर पर चाकू से इतने वार किए की मौके पर ही पिता कमल की मौत हो गई. राजेंद्र नगर थाने की पुलिस इस मर्डर केस की जांच में जुट गई है. पुलिस फरार चल रहे आरोपी बेटे अमन की जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!