सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पवार बोले, ‘सरकार गठन को लेकर बात नहीं हुई, हमारे पास नंबर नहीं’

नई दिल्ली: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए हमारे पास नंबर नहीं हैं. पवार ने कहा, “महाराष्ट्र के राजनैतिक हालात पर सोनिया गांधी से चर्चा हुई. शिवसेना ने, बीजेपी के खिलाफ मजबूत भूमिका लिए हुए है. मैं अपनी पार्टी नेताओं के साथ भी अब मुंबई में बातचीत करूंगा और फिर से इस संदर्भ में सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा.”  

शिवसेना (Shiv Sena) के रुख पर पवार ने कहा, “बीजेपी-शिवसेना के पास नंबर हैं, सरकार बनाना उनकी जिम्मेदारी है. उद्धव से मेरी बात नहीं हुई और उनकी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है. हमारी तरफ से कोई प्रपोजल नहीं गया. मोलभाव गेम नहीं लगता, सीरियस गेम लगता है. संजय राउत राज्यसभा मेंबर हैं. मेरे सभागृह के मेरे सहकर्मी हैं तो मुलाकात हुई. जनता ने जिन्हें जनादेश दिया है, उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.” 

जिसके पास बहुमत होगा, वह सरकार बनाएगा: राउत
उधर, महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं ने सांसद संजय राउत के नेतृत्व में आज शाम राज्यपाल से मुलाकात की. मुलाकात के राउत ने कहा कि जिसके पास राज्य में बहुमत है, वह सरकार बना सकते हैं. राउत ने कहा, “हमें सरकार बनाने में कोई बाधा नहीं है. जिसके पास बहुमत है वह राज्य में सरकार बना सकता है.”

राउत राज्य मंत्री रामदास कदम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल बी. एस. कोशियारी से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. शिवसेना नेताओं ने यह भी कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सरकार बनाने में राउत के साथ 175 विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की.
विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए 10 दिन बीत चुके हैं. भाजपा और शिवसेना गठबंधन के बीच राज्य में सरकार बनाने को लेकर सहमति नहीं हो पाई है. इससे पहले सोमवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही बनेगी, लेकिन फडनवीस ने दोनों पार्टियों के बीच मतभेदों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!