सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने फिंच

। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टी20 में सबसे तेजी से 200 छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया है। फिंच ने अपने करियर की 181वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 214वीं पारी में 200 वां छक्का लगाया था। फिंच क्रिकेट में 200 या इससे अधिक छक्के जड़ने वाले विश्व के 24वें क्रिकेटर बने हैं। वर्षा बाधित मैच में फिंच ने यह उलब्धि हासिल की है। वहीं क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो यहां वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल शीर्ष पर हैं।  462 (टेस्ट, वनडे और टी20) मैच खेलने वाले गेल के नाम 530 पारियों में सर्वाधिक 534 छक्के हैं। गेल के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अफरीदी का नाम है। उन्होंने 524 मैचों में खेलीं 508 पारियों में 476 छक्के अपने नाम किए हैं। 
वहीं तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैककुलम का नाम है, जिन्होंने 398 छक्के (432 मैच, 474 पारियां) में लगाये हैं। मैककुलम के बाद चौथे स्थान पर टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम है। रोहित के नाम 347 मैचों की 353 पारियों में अब तक 392 छक्के हैं। 200 या इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने वाले 24 खिलाड़ियों की इस सूची में 6 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं। इनमें रोहित के अलावा, महेन्द्र सिंह धोनी 359 , सचिन तेंडुलकर 264 सिक्स, युवराज सिंह 251, सौरभ गांगुली 247 और वीरेंदर सहवाग 243 के नाम हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!