नाबालिग बेटी का लिवर पिता को देर रात हुआ ट्रांसप्लांट, सफल रही सर्जरी

इंदौर में बेटी को अपने पिता को नई जिंदगी दे दी। बेटी नाबालिग थी, इसलिए तमाम अचड़ने भी आई, मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन आखिरकार जिंदगी जीत गई। गुरुवार को दिन में हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी को लिवर डोनेशन की अनुमति दे दी और देर रात डाक्टरों ने सर्जरी कर बेटी के शरीर से लिवर का कुछ हिस्सा निकालकर पिता के शरीर में प्रत्यारोपित कर दिया। दोनो फिलहाल अस्पताल में है।

डाक्टरों ने बताया कि पिता शिवनारायण बाथम का लिवर खराब हो चुका था, लेकिन उन्हें कोई डोनर भी नहीं मिल रहा था। पांच बेटियों से से बड़ी बेटी प्रीति लिवर देना चाहती थी,लेकिन नाबालिग होने के कारण डाक्टरों ने कोर्ट से अनुमति की बात कही। 13 दिन तक मेडिकल बोर्ड, शासन और कोर्ट की अनुमति के कारण सर्जरी नहीं हो पाई, लेकिन परिवार ने हिम्मत नहीं हारी औरर गुरुवार को दिन खुशियां लेकर आया।

13 दिन बीत जाने के कारण पिता की तबीयत खराब हो रही थी, इसलिए लिवर प्रत्यारोपण जरुरी था। हाईकोर्ट की अनुमति व अन्य अनुमतियां परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद गुरुवार रात 9 बजे सर्जरी की तैयारी हुई। दोपहर मेें बेटी और पिता की जांचे की गई।

रिपोर्ट सामान्य होने के बाद रात को आपरेशन हुआ, जो रात दो बजे तक चला। शुक्रवार सुबह डाक्टरों ने दोनो का चेकअप किया। पिता की हालत ठीक है। उन्हेें सप्ताहभर बाद छुट्टी मिल जाएगी। डाक्टरों ने कहा कि बेटी के लिवर का कुछ हिस्सा ट्रांसप्लांट किया है। इससे भविष्य में उसे कोई परेशानी नहीं होगा। वह सामान्य जीवन जी सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!