उज्जैन में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कों ने घुसकर छात्राओं को उठा ले जाने, रेप और जान से मारने की धमकी दी

उज्जैन

उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को उठा ले जाने, उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। छात्राओं ने पुलिस शिकायत में कहा है कि 15 से 20 लड़के हॉस्टल में आए और छात्राओं को रेप और जान से मारने की धमकी दी। वाकए का एक वीडियो छात्राओं ने पुलिस को दिया है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि घटना इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर शुरू हुई। छात्राओं ने सोमवार को माधव नगर थाने पहुंचकर नामजद लिखित शिकायत की है। छात्राओं ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी छात्र गर्ल्स हॉस्टल में भीतर तक दाखिल हो गए और धमकाने लगे। छात्राओं का कहना है कि धमकाने वाले छात्र विक्रम विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल में रहते हैं। छात्राओं का कहना है कि दो दिन से आरोपियों द्वारा उन्हें गालियां दी जा रही हैं।

छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने वार्डन से शिकायत की और सीसीटीवी फुटेज मांगे तो वार्डन ने इसे देने में असमर्थता जताई। उनका कहना था कि कैमरे अभी बंद हैं। छात्राओं ने माधव नगर थाने में लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल और बॉयज हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच कहासुनी हुई थी। घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!