महाकाल मंदिर के कैमरों से नहीं बच सका चोर, रिकॉर्डिंग देख किया पुलिस के हवाले

उज्जैन
 श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन कर रहे एक श्रद्धालु की जेब से 11 हजार रुपये चोरी हो गए।दर्शनार्थी की शिकायत पर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं।

एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। नृसिंह घाट पर रखी श्रद्धालुओं की कार से पांच मोबाइल व स्मार्ट वाॅच चोरी हो गई। महाकाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि नवनाथ पुत्र भीमराव कदम निवासी सोलापुर महाराष्ट्र अपने स्वजन के साथ सोमवार सुबह उज्जैन दर्शन करने पहुंचा था।

नवनाथ व उसके स्वजन महाकालेश्वर मंदिर में आरती के दौरान बैरिकेड्स में खड़े थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने जेब में रखे 11 हजार रुपये निकाल लिए।

नवनाथ ने इसकी जानकारी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को दी थी। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए थे।

फुटेज में चार बदमाश नवनाथ के आसपास नजर आ रहे हैं। एक बदमाश नवनाथ की पेंट की जेब से रुपये निकालते हुए नजर आ रहा है।

सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध का फोटो प्रसारित किया गया था। बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर से संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ में जुटी है।

नदी में स्नान कर लौटे तो कार में नहीं मिले मोबाइल

उमेश पुत्र चंद्रकांत भोपले निवासी गणेश नगर कर्नाटक अपने स्वजन के साथ कार क्रमांक एमएच 24 वी 7954 से रविवार को उज्जैन दर्शन करने आए थे।

यहां उमेश ने नृसिंहघाट पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और शिप्रा नदी में नहाने चले गए थे। परिवार के सदस्यों ने अपने मोबाइल, स्मार्ट वाॅच और रुपये कार में ही रख दिए थे।

नदी में स्नान के बाद जब उमेश व अन्य वापस आए तो कार के कांच खुले थे। कार की पिछली सीट पर रखे पांच मोबाइल, स्मार्ट वाॅच व अन्य सामान नदारद था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!