प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है आपातकाल की पुनरावृत्ति रोकने का संकल्प : सिंधिया

भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि वर्ष 1975 में कांग्रेस के घोषित आपातकाल का काला दाग देश पर दोबारा न लगे। सिंधिया ने आपातकाल की बरसी की पूर्व संध्या पर भोपाल में संवाददाताओं से कहा, भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया और लोकतंत्र का गला घोंट दिया। सिंधिया ने कहा, यह प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश पर आपातकाल का काला दाग दोबारा न लगे। इस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री भारत को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना चाहते हैं और देश के राष्ट्रध्वज तिरंगे का दुनिया में मान बढ़ाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में सोमवार सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए आपातकाल को भारत के संसदीय इतिहास पर ऐसा काला धब्बा करार दिया, जब संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था और देश को जेलखाना बना दिया गया था। देश में आपातकाल लगाने की घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 की देर रात आकाशवाणी पर एक प्रसारण में की थी।इससे कुछ घंटों पहले, उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा सदस्य के रूप में इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर सशर्त रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने गांधी से कहा था कि वह संसदीय कार्यवाही से दूर रहें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!