UP में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या, अब 4376 वैकेंसी, एज लिमिट 40 वर्ष, ऐसे करें अप्लाई

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती जारी है. इस भर्ती के लिए शुरुआत में पदों की संख्या 4016 थी. इसे 20 जून को जारी विज्ञापन में बढ़ाकर 4376 किया गया है.

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन में करेक्शन की लास्ट डेट 5 जुलाई 2024 है. मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और
यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है.

आयु सीमा

न्यूनतम आयु पदानुसार 18/21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा. इस परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा, उन्हें खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी.

सैलरी

जूनियर इंजीनियर की सैलरी (Salary) 9,300 से 34,800 रुपए तक होगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और अलाउंस (Allowance) को काट कर 36,000 रूपए सैलरी मिलेगी.

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. होम पेज पर UPSSSC Junior Engineer JE Civil Recruitment 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. होम पेज पर मांगी गई डिटेल्स भरें. सब्मिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सब्मिट करें. आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रखें.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!