बढ़ते अपराध पर भड़के अखिलेश यादव, X पर पोस्ट कर बीजेपी पर साधा निशान, कहा – प्रशासनिक विफलता की वजह से हो रही हत्या

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है. केंद्र में बीजेपी की सरकार भी बन चुकी है. लेकिन बीजेपी को यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद कई जिलों में अपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी है. जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है.दरअसल, लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटों पर जीत का दावा करने वाली बीजेपी को सिर्फ 30 सीटों पर जीत मिली है.. जिसके बाद बीजेपी के दावे फेल गए. इस मामले को अखिलेश यादव ने जिले में हो रहे अपराध से जोड़ते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उनका कहना है कि जो अपराध यूपी में लगातार बढ़ रहे हैं उसकी वजह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार है. जिसको लेकर उन्होने एक्स पर ट्वीट भी किया है.

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा है ”चुनाव में पराजय के बाद जिस तरह उप्र में कन्नौज, फ़िरोज़ाबाद और अलीगढ़ में प्रशासनिक विफलता की वजह से हत्या और फसाद हुआ है, वो निंदनीय है. भाजपा सरकार किस वजह से ऐसे उत्पीड़न पर उतारू है, इसे जनता समझती है. दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई में यूपी की जनता क्यों पिसे. पराजय से जन्मा ये प्रतिशोध सामाजिक आक्रोश को ही जन्म देगा. इससे किसी का भला होने वाला नहीं. निंदनीय.”

गौरतलब हो कि अब जिले मेंं अपराध का पैमाना लगातार बढ़ता जा रहे है. अलीगढ़ में बीते दिनों भीड़ ने एक युवक को चोर समझकर पीट-पीट कर मार डाला. जिस पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी. जिसके बाद उनके आदेश पर उनके पार्टी के नेताओं ने मृतक व्यक्ति के परिवारजनों से मुलाकात की थी

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!