“मेरा लक्ष्य एक वृक्ष’ अभियान के तहत आज रोंपे जाएंगे पौधे

इंदौर । हमारा शहर हरा-भरा रहे इसके लिए साकेत नगर के रहवासियों ने भी हरियाली की तरफ कदम बढ़ाया है। साकेत नगर एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साकेत नगर शाखा द्वारा मेरा लक्ष्य एक वृक्ष अभियान के तहत आज रविवार सुबह 10:00 बजे से पौधारोपण किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश शाह ने बताया कि इस बार गर्मी ने इंदौर सहित पूरे देश भर में अपना प्रचंड एहसास करवा दिया है। साथ ही चेतावनी भी दे दी है कि अगर प्रकृति का संतुलन नहीं कायम रखा तो आने वाले समय में जीना मुश्किल हो जाएगा। इसी के मद्देनजर साकेत नगर के रहवासियों ने हरियाली के लिए सतत् अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी श्रृंखला में आज पौधारोपण किया जाएगा। नीम, खड़ा पीपल, गुलमोहर लाल, गुलमोहर बैंगनी, आंवला एवं  औषधिय पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए नाम मात्र का शुल्क भी लिया गया है, ताकि पौधारोपण करने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी का एहसास भी हो। सभी पौधे 6 फीट या उससे बड़े होंगे। इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रहवासियों ने पौधा दान की पहल की है। पौधा रोपने के बाद उनकी देखभाल के लिए एसोसिएशन ने जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!