भगवान नरसिंह के नाम पर रखा गया है मध्यप्रदेश के इस शहर का नाम, जानिए खासियत

हिंदू धर्म में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बड़े धूमधाम से नरसिंह जयंती का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीहरि विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था। ऐसे में भगवान नरसिंह की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्टों का अंत हो जाता है।

हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम भगवान नरसिंह के नाम पर रखा गया है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ है। जहां पर साल 1681 में राजा परसराम ने भगवान नरसिंह की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित करवाई थी।

भगवान नरसिंह की प्रतिमा

मध्यप्रदेश के इस शहर का नाम नरसिंहगढ़ को भगवान नरसिंह के नाम पर रखा गया है। यह शहर राजगढ़ से करीब 19 किलोमीटर दूर स्थित है। इस शहर में भगवान नरसिंह के मंदिर की स्थापना की गई है। इस मंदिर का निर्माण नेपाली शैली में किया गया है। वहीं भगवान नरसिंह की प्रतिमा को नेपाल के मूर्तिकार ने बनाया था। नरसिंहगढ़ और राजगढ़ दो रियासतें साल 1681 के बाद अस्तित्व में आई थी।

नरसिंहगढ़ और राजगढ़ दो रियासतें दो भाइयों की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े भाई को राजगढ़ और छोटे भाई को नरसिंहगढ़ रियासत मिली। महाराज परसराम नरसिंहगढ़ के संस्थापक थे। महाराज परसराम ने अपनी रियासत को भगवान श्रीहरि विष्णु के नरसिंह अवतार को समर्पित किया और नरसिंहगढ़ बसाया।

अष्टधातु से बनी है नरसिंह प्रतिमा

नरसिंहगढ़ शहर में स्थित नरसिंह मंदिर में विराजमान प्रतिमा में नेपाली शिल्प की झलक देखने को मिलती है। इस प्रतिमा का वजन 280 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!