प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई सूरज गिरफ्तार; पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

जनता दल-सेक्युलर के नेता सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज यौन शोषण के आरोपों में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के भाई हैं। प्रज्ज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इस बीच सूरज को कथित तौर पर एक पुरुष पार्टी कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, हासन लोकसभा सीट से हारने वाले प्रज्वल को 31 मई को जर्मनी से लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी के मामले दर्ज है। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास रखने का आरोप है।

इससे पहले पुलिस ने बताया था कि जेडी(एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। उन पर कुछ दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप है। चेतन केएस (27) ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसीपुरा के विधायक एचडी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून की शाम को होलेनरसीपुरा तालुक के घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उनका यौन शोषण किया।

शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडी(एस) एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि चेतन ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर चेतन के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि चेतन ने सूरज रेवन्ना से 5 करोड़ रुपये मांगे थे और बाद में वह 2 करोड़ रुपये भी राजी हो गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!