किसानों को हर रोज 17 रुपये की राशि अपमान है:राहुल

किसानों को हर रोज 17 रुपये की राशि देने का ऐलान उनका अपमान है: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रिय नोमो आपकी पांच साल की नाकामी और घमंड ने किसानों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। अब उन्हें हर रोज 17 रुपये की राशि देने का ऐलान कर आपने उनका अपमान किया है।”

इस बजट के जरिए मोदी सरकार ने देश की जनता को धोखा दिया: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 45 सालों देश में बेरोजगारी दर उच्चतम स्तर पर है। लेकिन सरकार नौकरियों को लेकर इस बजट में एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने शिक्षा को लेकर भी कोई ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के युवाओं और लोगों को इस बजट के जरिए धोखा दिया है।

सरकार के इस फैसले से किसानों को हर रोज सिर्फ 17 रुपये मिलेगा, इससे क्या होगा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने कहा कि किसानों को 500 रुपये महीना देने का ऐलान करने के बाद मोदी सरकार इसे किसानों के लिए बड़ी राहत की बात कर रही है। सरकार के इस ऐलान से किसानों को हर रोज करीब 17 रुपये मिलेगा। इससे किसानों का क्या होगा।

बजट पर चिदंबरम का हमला, बोले- लेखानुदान की जगह पूर्ण बजट पेश कर मोदी सरकार ने किया संविधान का उल्लंघन

बजट पर कांग्रेस नेता चिदंबरम ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि लेखानुदान की जगह पूर्ण बजट पेश कर मोदी सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है।

किसानों के लिए घोषित राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “आज पेश आम बजट पूरी तरह से चुनावी बजट होकर जुमला और छलावा साबित होगा। मोदी सरकार के इस आखिरी बजट से भी अच्छे दिन की उम्मीद खत्म हो गई। कार्यकाल के अंतिम समय में किसान, गरीब, मजदूर, गौ-माता की याद आई। किसानों के लिए घोषित राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!