बजट 2019 की घोषणाएं,आपको पहुंचाएंगी फायदा

अगर आप किसी कारणवश वित्तमंत्री पीयूष गोयल का भाषण नहीं सुन पाए हैं तो आइए उन पांच घोषणाओं के बारे में जानते हैं, जिनसे आपका सीधा सरोकार है.

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट (Budget 2019) में इस बार ऐतिहासिक घोषणाएं की. उन्होंने ऐसी-ऐसी योजनाओं का ऐलान किया जो सीधे-सीधे हमारी और आपकी जिंदगी को लाभ पहुंचाएंगी. इतना ही नहीं इससे हमारी जेब को भी फायदा होगा. अगर आप किसी कारणवश वित्तमंत्री पीयूष गोयल का भाषण नहीं सुन पाए हैं तो आइए उन पांच घोषणाओं के बारे में जानते हैं, जिनसे आपका सीधा सरोकार है.

6.50 लाख की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं 
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 5 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. अब तक यह सीमा ढाई लाख रुपए थी. अगर आप LIC, मेडिकल, पीएफ में निवेश करते हैं, तो आपको पूरे-पूरे 6.50 लाख रुपए तक कोई भी टैक्स नहीं लगेगा. आसान भाषा में कहें तो पहले पांच लाख रुपए कमाने पर जो आप 13 हजार रुपए टैक्स देते थे, वह अब जीरो (0) हो गया है.

दूसरा घर खरीदने पर भी मिलेगा 2 लाख तक की छूट 
मोदी सरकार अब तक पहला घर खरीदने पर 2 लाख रुपए तक की छूट देती रही है, लेकिन अब दूसरा घर खरीदने पर ही दो लाख रुपए की छूट मिलेगी. यानी अगर अगर आपने पिछले दो साल के भीतर कोई फ्लैट या घर बुक कराया है और आपने होम लोन पर सरकार से दो लाख रुपए तक की छूट ले ली है तो आप दूसरा घर खरीदने का प्लान कर सकते हैं. सरकार आपके दूसरे होम लोन पर भी दो लाख रुपए तक की छूट देगी.

रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी आजीवन 3000 हजार रुपए पेंशन 
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री ‘श्रम योगी मानधन योजना’ की घोषणा की गई है. इसके तहत श्रमिकों को 60 साल की आयु के बाद 3,000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. इस योजना का लाभ लेने के लिए 29 साल से कम उम्र के मजूदरों व श्रमिकों को 55 रुपए और 29 वर्ष से ज्यादा होने पर मासिक 100 रुपये का योगदान करना होगा. इसके साथ ही 100 रुपये की राशि सरकार की तरफ से भी दी जायेगी. इससे 10 करोड़ श्रमिकों को फायदा होगा. इस योजना में ऑटोरिक्शा चालक जैसे असंगठित क्षेत्र के उन सभी कर्मियों को लाभ होगा जिनकी आय 15,000 रुपए प्रति माह तक है.

किसानों को 6000 हजार रुपए सालाना पेंशन मिलेगी 
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नाम से एक नई योजना के तहत छोटे किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की नकद सहायता देने का ऐलान किया. इस योजना से सरकारी खजाने पर सालाना 75,000 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा. यह सहायता दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों को उपलब्ध होगी.

ब्याज आय पर टीडीएस की सीमा बढ़कर 40 हजार रुपये 
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ब्याज से होने वाली आय पर स्रोत पर कर की कटौती (टीडीएस) की सीमा सालाना 10 हजार रुपये बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने 2019-20 का बजट लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि इससे उन वरिष्ठ लोगों तथा छोटे जमाकर्ताओं को फायदा होगा जो बैंकों एवं डाकघरों की जमाराशि के ब्याज पर निर्भर करते हैं. अभी तक ये जमाकर्ता 10 हजार रुपये प्रति वर्ष तक की ब्याज आय पर कटे कर का रिफंड मांग सकते थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!