चोर से चार कदम आगे निकली इंदौर पुलिस ! ग्राहक बनकर ऐसे दिया झटका

इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने कुछ दिन पहले राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने ग्राहक बनकर चोरी का माल बेचने वाले एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया दो लाख रुपये का माल भी बरामद किया है. आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में 17 जून को बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, आरोपी ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी भी ले गया था.

पुलिस की एक टीम बनाई गई

पुलिस ने फरियादी दुर्गेश भदौरिया की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और अपने मुखबिर तंत्रों को भी सक्रीय किया. फिर पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है. तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का कुछ सामान बेचने के लिए तीन-चार दिनों क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना पर पुलिस ग्राहक बनकर उससे सामान खरीदने के बहाने से मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुंची. जैसे ही आरोपी ने चोरी किये सामना में से एक सामान उसने पुलिस को दिया वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ दो लाख रुपये का माल बरामद किया है. आरोपी नाबालिग है और अपने नशे की लत पूरी करने के लिए लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था.अब पुलिस क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में उससे पूछताछ कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!