Yoga Day 2024 पर CM मोहन समेत मंत्रियों ने किया योग, इंदौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं वरिष्ठ अधिकारीगण

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे मध्य प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत तमाम मंत्री योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। भोपाल स्थित सीएम हाउस में सुबह 6 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सम्मिलित हुए। मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में योग किया। इसी के साथ ही आज प्रदेश स्तर पर श्री अन्न संवर्धन अभियान का भी शुभारंभ होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में योग किया।

किस क्षेत्र में कौन मंत्री

मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री एदल सिंह कंषाना श्योपुर, मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री राकेश शुक्ला भिण्ड, मंत्री चेतन काश्य रतलाम, मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर हरदा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल अनूपपुर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन सिंह पटैल दमोह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार बैतूल, राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सतना, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर और राज्य मंत्री राधा सिंह सिंगरौली में शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं वरिष्ठ अधिकारीगण

इंदौर में योग करते हुए गण मान्य लोग
इंदौर में योग करते हुए गण मान्य लोग
इंदौर में योग करते हुए गण मान्य लोग
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने सेल्फी ली
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!