कार में मिला 5 महीना पुराना देवर-भाभी का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कुंवारी नदी में एक कार के अंदर से दो कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। शव महिला और पुरुष का बताया जा रहा है जो करीबन 5 माह पुराना है। मृतक आपस में देवर और भाभी बाताए जा रहे हैं। आशंका है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला सिहोनिया थाना इलाके के गोपी गांव के पास कुंवारी नदी का है।

दरअसल आज कुंवारी नदी के रपटा का गेट खोला गया जिसके बाद एक कार पानी में तैरती हुई मिली। उस कार से एक महिला और पुरुष का शव देखा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मामले की खबर मिलते ही डीएसपी विजय भदौरिया समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव चार-पांच माह पुराना बताया जा रहा है जिसकी वजह से वह कंकाल में तब्दील हो गया। 

दोनों मृतक आपस में देवर भाभी बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों की हत्या के बाद शवों को गाड़ी समेत पानी में फेंक दिया गया होगा। जैसे ही पानी सूखा, कार दिखाई देने लगी और इस घटना की खबर लोगों को हुई। दोनों मृतकों के परिजनों ने गाड़ी के आधार पर पहचान कर ली है। 

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!