स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आज

इंदौर: राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय स्कूलों में स्कूल चले हम अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव का शुभारंभ 18 जून को होगा। इस दिन जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र के साँवेर में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सुबह साढ़े 10 बजे शामिल होंगे।सिलावट विद्यार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों का भी स्वागत करेंगे।

            राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में 18 जून  को  सांसद / विधायक किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे। शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चलें हम अभियान कार्यकम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। ग्राम/बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाएगा। समस्त शालाओं में विशेष भोजन का वितरण किया जाएगा।

            इसी तरह 19 जून 2024 को सभी शालाओं में अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा, जिसमें प्रमुखतः कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन-अध्यापन प्रकिया, अभिभावक-शिक्षक बैठकों, सह शैक्षणिक गतिविधियों, शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी राज्य शासन की ओर से अभिभावकों को संबोधित पत्र का वितरण किया जाएगा। कक्षावार उपयोगी स्टेशनरी सामग्री की अभिभावकों को जानकारी प्रदाय की जाएगी। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।

            इसी प्रकार 20 जून 2024 को “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट हेतु आमंत्रित किया जायेगा। शालाओं में विद्यार्थियों से भेंट हेतु अन्य इच्छुक व्यक्तियों के लिए शाला चयन की ऑनलाईन सुविधा लिंक के द्वारा उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति किसी एक शाला का चयन कर विद्यार्थियों से भेंट हेतु जाएंगे। निर्देश दिये गए हैं कि स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाडी, साहित्यकार, कलाकार, संस्कृतिधर्मी, समाजसेवी, उद्योगपति, उन्नत एवं सफल किसानों, व्यवसायी, मीडिया और संचार मित्रों, सैन्य और पुलिस अधिकारी, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों आदि के मध्य उक्त कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आमंत्रित व्यक्ति इस दौरान विद्यार्थियों/शाला उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सकेंगे। जिला कलेक्टर के द्वारा जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक पीरियड अध्यापन कराने हेतु शालाओं का आवंटन किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!