मध्यप्रदेश भरेगा पर्यटन की नयी उड़ान, आज से “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” की शुरुआत

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज 13 जून को “पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ होगा, जिससे राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बीच की दूरी कम होगी और सफर और भी आनंददायी बन जाएगा।

8 शहरों को मिलेगा हवाई सेवा का लाभ:

दरअसल इस नई वायु सेवा के तहत प्रदेश के 8 प्रमुख शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जानकारी के मुताबिक दो 6 सीटर एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे, जिससे इन स्थानों के बीच की दूरी और समय में कमी आएगी। इसके साथ ही इसकी शुरुआत करते हुए इसकी पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी।

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शेड्यूल की जानकारी इस प्रकार है:
सोमवार:

भोपाल से इंदौर: सुबह 6:15 से 7:10 बजे और शाम 4:00 से 4:55 बजे
भोपाल से जबलपुर: सुबह 6:15 से 9:55 बजे (एक स्टॉप)
भोपाल से रीवा: सुबह 6:15 से 1:10 बजे (दो स्टॉप)
मंगलवार:

भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे
भोपाल से उज्जैन: दोपहर 1:00 से 1:55 बजे
भोपाल से इंदौर: दोपहर 1:00 से 2:40 बजे (एक स्टॉप)
बुधवार:

भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे
गुरुवार:

भोपाल से रीवा: सुबह 7:45 से 11:05 बजे (एक स्टॉप)
भोपाल से सिंगरौली: सुबह 7:45 से दोपहर 12:00 बजे (दो स्टॉप)
शुक्रवार:

भोपाल से जबलपुर: सुबह 7:45 से 9:15 बजे
भोपाल से खजुराहो: सुबह 7:45 से 11:30 बजे (एक स्टॉप)
शनिवार:

भोपाल से ग्वालियर: सुबह 8:15 से 10:05 बजे
रविवार:

भोपाल से उज्जैन: सुबह 6:00 से 6:55 बजे
भोपाल से इंदौर: सुबह 9:00 से 11:25 बजे (एक स्टॉप)
पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा:

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले से नई वायु सेवा सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में भी लाभदायक होगी। इससे राज्य के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन सुगम होगा और विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।
शुभारंभ समारोह:

“पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा” का शुभारंभ समारोह भोपाल में आज 13 जून को आयोजित होगा। इसके बाद 15 जून को ग्वालियर और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इस वायु सेवा के माध्यम से पर्यटकों और व्यवसायियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, जिससे मध्यप्रदेश में पर्यटन और व्यापार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!