अमरवाड़ा सीट पर कल से शुरु होगी नामांकन प्रक्रिया, 10 जुलाई को होगा मतदान

भोपाल. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की सबसे महत्वपूर्ण अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है. कल यानी शुक्रवार से अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी.

दरअसल, छिंदवाड़ा ज़िले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. 14 जून से नामंकन पत्र भरे जाएंगे. 21 जून तक नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है. 24 जून को नामंकन पत्रों की जांच होंगी. जबकि 26 जून नाम वापसी की आख़िरी तारीख है.

निर्वाचन आयोग ने 10 जुलाई को अमरवाड़ा में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख तय कर दी है. इसके अलावा 13 जुलाई को मतगणना होगी. 10 जून से ही अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू है.

इधर, चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस ने प्रत्याशी का चयन करने के लिए दो प्रभारियों को भेजा है. दोनों प्रभारी कार्यकर्ताओं से और जमीनी फ़ीडबैक लेकर पीसीसी चीफ को रिपोर्ट देंगे. प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय संगठन को नाम प्रस्तावित किए जाएंगे.

वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक अमरवाड़ा कमलेश शाह का टिकट लगभग तय माना जा रहा है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!