नीट एग्जाम में ग्रेस मार्क्स से लेकर जांच कमेटी तक… NTA ने विवाद पर दिया हर सवाल का जवाब ,भारत में NEET परीक्षा की शुरुआत कब हुई? क्यों मच रहा एग्जाम को लेकर बवाल

NEET Exam: देशभर में नीट यूजी परीक्षा के नतीजों को लेकर घमासान मचा हुआ है. इस बार परीक्षा के लिए 24 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया था और इसके नतीजे 4 जून को घोषित किए थे. इस साल 13.16 लाख स्टूडेंट ने नीट यूजी की परीक्षा पास की है. लेकिन नतीजे आने के बाद से ही परीक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर ये सब क्यों हो रहा है.

इस बार कुल 67 उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR) हासिल की है. इन सभी कैंडिडेट्स को नीट परीक्षा 2024 में 720 में से 720 अंक और 99.9971285 पर्सेंटाइल मिला है. यही नहीं इस बार एक ही एग्जाम सेंटर से आठ स्टूडेंट को 720 में 720 अंक मिले हैं तो कुछ स्टूडेंट को एनटीए ने 718 और 719 ग्रेस मार्क्स बांटे हैं

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है. आरोप लगाया गया कि नीट यूजी 2024 में गड़बड़ी की गई और देश में प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले आए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दाखिल याचिका को लंबित याचिका के साथ एनटीए को जल्द से जल्द जवाब दाखिल करने को कहा है. ऐसे में जानते है कि नीट परीक्षा की शुरुआत कब से हुई थी.

NEET परीक्षा की शुरुआत
देश में पहली बार नीट परीक्षा का आयोजन 05 मई 2013 को किया गया था. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से पहले इस एग्जाम का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई करता था. सीबीएसई की तरफ से नीट परीक्षा का आयोजन साल 2018 तक कराया गया. साल 2019 से लेकर अब तक इस परीक्षा को कराने की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास है.

नीट यूजी एग्जाम पूरे देश में मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होता है. नीट परीक्षा ने ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट और राज्यों और कई मेडिकल कॉलेजों की तरफ से आयोजित होने वाली प्री-मेडिकल परीक्षाओं की जगह ली है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!