ठगों को बैंक खाता बेचने में दो आरोपी गिरफ्तार, 35 फर्जी खाते खुलवाना स्वीकारा

इंदौर
 राज्य साइबर सेल ने साइबर ठगी के मामले में निजी बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार किया है। मैनेजर और उसके दो साथी दुबई माड्यूल को फर्जी बैंक खातों (करंट) की सप्लाई कर रहे थे। इन खातों में देश-विदेश में होने वाली साइबर ठगी का रुपया जमा हो रहा था। मैनेजर दो महीने में 35 खाते खुलवाना स्वीकार चुका है।

एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के मुताबिक, उद्यमी धीरज जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। धीरज के साथ शेयर ट्रेडिंग एप के माध्यम से 85 लाख 21 हजार रुपये की ठगी हुई थी। ठगी राशि आरके इंटरप्राइजेस के इंडसइंड बैंक के करंट खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने बैंक से जानकारी ली और खाता संचालक राकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

मूलत: इकई बलरामपुर (उप्र) निवासी राकेश सुखलिया में रहता है और डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। उसने बताया कि खाता इंडसइंड बैंक के डेवलपमेंट मैनेजर मोहम्मद जाबाज कुरैशी ने खुलवाया है। सोमवार को पुलिस ने कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका संपर्क बैंक के दो अन्य कर्मचारियों संदीप और हितेश से है, जो दुबई माड्यूल के सदस्य हैं।

टेलीग्राम चैनल से जुड़े संदीप और हितेश ने ठग के इशारे पर फर्जी खाते खुलवाकर एटीएम, चेक, पासबुक आदि भिजवाई है। एक खाते के बदले 12 से 15 लाख रुपये फीस मिलती थी। इन खातों का दो-तीन महीने तक इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस को जानकारी मिली है कि आरके इंटरप्राइजेस के खाते में दो माह के अंदर छह करोड़ 18 लाख रुपये जमा हुए हैं। एक अन्य फर्म गढ़वाल इंटरप्राइजेस के नाम से खोले खाते में भी दो माह में सात करोड़ 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस अब बैंककर्मी संदीप और हितेश को ढूंढ रही है।

फर्जी केवायसी-गुमाश्ता से खुलवाए करंट खाते

एसपी के मुताबिक, यशवंत मार्ग मेला रोड़ महिदपुर निवासी जाबाज कुरैशी सियागंज स्थित इंडसइंड बैंक में पदस्थ है और फिलहाल देवसाया अपार्टमेंट स्नेहलतागंज में रहता है। उसने पूछताछ में 35 खाते खुलवाना स्वीकारा है। आरोपित ने करंट खाता खुलवाने के लिए राकेश त्रिपाठी के नाम से फर्म बनाई और फर्जी गुमाश्ता अनुज्ञा, आइडी का इस्तेमाल किया। इसमें वह बल्क अपलोड और कार्पोरेट आइडी की सुविधा भी रखता था। आरोपित फोन पे, ई-वालेट और बल्क अपलोड के माध्यम से मिनटों में रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लेते।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!