दो बार की लोकसभा सांसद 46 साल की सावित्री ठाकुर अब देश की मंत्री बनी

इंदौर: दो बार की लोकसभा सांसद 46 साल की सावित्री ठाकुर अब देश की मंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में सावित्री ठाकुर ने रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट से लोकसभा पहुंचीं सावित्री ने धर्मपुरी तहसील के तारापुर गांव से दिल्ली तक का सफर दूसरों की जिंदगी बदलते हुए तय किया है। मालवा क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं और किसानों की बेहतरी लिए वह सालों तक कठिन परिश्रम करती रहीं।

‘दीदी’ के नाम से पहचान रखने वाली ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मूवेल को 2 लाख से अधिक वोट से हराया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत 1996 में की थी। एक स्वंयसेवी संगठन में शामिल होकर धार में आदिवासी और गरीब महिलाओं की जिंदगी बदलने के लिए काम करती रहीं। महिलाओं को छोटे लोन दिलाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और शराबबंदी की कोशिशों में उन्होंने अथक मेहनत की। 10वीं पास सावित्री ठाकुर एक दशक तक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद राजनीति में 2003 में आईं।  

ठाकुर अपने परिवार की पहली सदस्य हैं जिसने राजनीति में प्रवेश किया। उनके पिता वन विभाग से रिटायर हैं तो पति एक किसान। 2003 में सावित्री भाजपा में शामिल हुईं और जिला पंचायत सदस्य बनी। एक साल बाद ही पार्टी ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 2014 में ठुकार को धार सीट से उतारा गया और उन्होंने एक लाख वोट से जीत हासिल की। 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इस बार फिर पार्टी ने सावित्री पर दांव लगाया और उन्होंने निराश नहीं किया।  

सावित्री ने संगठन में भी कई जिम्मेदारियों में काम किया है। वह 2010 में जिला उपाध्यक्ष बनीं। 2013 में वह कृषि उपज मंडी धामनोड की निदेशक बनीं। 2017 में सावित्री को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। अभी वह आदिवासी महिला विकास परिषद की राष्ट्रीय महासचिव हैं। नेता के रूप में सावित्री की प्रगति को करीब से देखने वाले धार के राजनीतिक जानकार योगेंद्र शर्मा कहते हैं, ‘सावित्री देश की महिला किसान नेताओं में से एक हैं। वह बेहद विनम्र नेता हैं और किसानों और महिलाओं के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहती हैं। दो दशक से अधिक समय से वह खाद बीज के मुद्दों को उठाती रहीं। गांवों में शराब की दुकानों का भी उन्होंने खूब विरोध किया।’

शर्मा आगे कहते हैं, ‘ठाकुर को मोदी कैबिनेट में शामिल करने से भाजपा को कांग्रेस के आदिवासी गढ़ में मदद मिल सकती है। धार की 8 विधानसभा सीटों में से पांच पर अभी कांग्रेस का कब्जा है।’

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!