स्कूल पर हुए इजराइली हमले में कम संख्या में महिलाएं और बच्चे मारे गए: गाजा अस्पताल

गाजा पट्टी के एक आश्रय स्थल में इजराइली हमले में पूर्व में जो अनुमान व्यक्त किया गया था उससे कम संख्या में महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। यह जानकारी गाजा के उस अस्पताल ने दी जहां हमले के बाद शव लाए गए थे।

इजराइली  सेना ने बताया कि उसने संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल की तीन कक्षाओं पर बृहस्पतिवार सुबह लक्षित हमला किया। उसका मानना है कि इस स्कूल में लगभग 30 फलस्तीनी आतंकवादी मौजूद थे।

इजराइल ने कहा कि उसने वहां नौ आतंकवादियों को मार गिराया। अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने पहले बताया था कि स्कूल पर हुए इजराइली हमले में 33 लोग मारे गए, जिसमें नौ महिलाएं और 14 बच्चे शामिल हैं।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बाद में आकंडों में संशोधन करके बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, नौ बच्चे और 21 पुरुष शामिल हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक संख्या में गड़बड़ी कैसे हुई।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजराइल ने बृहस्पतिवार को मध्य गाजा में विस्थापित फलस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हमला किया था, जिसमें 23 महिलाओं और बच्चों सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे। इजराइली सेना ने कहा था कि हमास के आतंकवादी स्कूल के भीतर से अपनी गतिविधियां चला रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!