अमेरिका के हाथों टी20 विश्व कप के पहले मैच में सुपर ओवर में मिली अप्रत्याशित हार को बाबर ने किया स्वीकार

डलास
अमेरिका के हाथों टी20 विश्व कप के पहले मैच में सुपर ओवर में मिली अप्रत्याशित हार से स्तब्ध पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि विरोधी टीम को हलके में लेना उनकी टीम पर भारी पड़ गया।

अमेरिका ने टूर्नामेंट का पहला उलटफेर करते हुए पूर्व चैम्पियन और पिछले उपविजेता पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। पाकिस्तान को पिछले टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ने हराया था और हाल ही में बाबर आजम की टीम द्विपक्षीय श्रृंखला में आयरलैंड से हारी है। बाबर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘किसी भी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ तैयारी जरूरी होती है। यह मानसिकता की बात है। सहयोगी देशों जैसी टीम के खिलाफ आप चीजों को हलके में ले लेते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाते और सामने वाली टीम आपको हरा देती है। हमारे साथ यही हुआ। हमारी तैयारी अच्छी थी लेकिन मैच में हम रणनीति पर अमल नहीं कर सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निराश हूं।हमने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमने पहले छह ओवर का फायदा नहीं उठाया और दसवें ओवर के बाद लगातार विकेट गंवाते गए जिससे लय ही नहीं बन सकी। बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।’’

उन्होंने गेंदबाजों के बारे में कहा, ‘‘हम इससे बेहतर कर सकते थे। पहले छह ओवर में हम विकेट ही नहीं ले सके। बीच के ओवरों में स्पिनरों को विकेट नहीं मिलने से हम पर दबाव बना।’’ पाकिस्तान को रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से खेलना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!