बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर रचा इतिहास, लोकसभा चुनाव में दर्ज की रिकॉर्ड मतों से जीत

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एक बार फिर से नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया. बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी इस जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता को दिया है.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया और रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास पर मुहर लगाई है. इस जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने भीषण गर्मी में पूरी लगन के साथ काम किया और जनता के बीच में पार्टी की कार्ययोजना को बखूबी रखने में सफल रहे.

उन्होंने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने शुरू से ही उनको स्नेह दिया है. इसका ही नतीजा है कि एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में वो नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पहला मौका है जब उनको दिल्ली में रायपुर का नेतृत्व करने को मिल रहा है, वो जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे. यह विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का चुनाव था, जिसमें रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने पीएम मोदी और भाजपा पर विश्वास जताया है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!