छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में मतगणना जारी, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा आगे 

रायपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम का शुरुआती रुझान आ गया है. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बस्तर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 2361 वोट से आगे चल रहे हैं. कवासी लखमा का भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप से सीधा मुकाबला है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में 11 लोकसभा सीटों में मतदान हुआ. पहले चरण में 19 अप्रैल बस्तर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांचगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट में मतदान हुआ. बस्तर लोकसभा में इस बार के चुनाव में 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं. जिसमें राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं. 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. पहले चरण में बस्तर में हुए मतदान में 68.29 % मतदान हुआ.

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 14 लाख 66 हजार 337 हैं. जिसमें महिला 7 लाख 68 हजार 88 और पुरूष 6 लाख 98 हजार 197 मतदाता हैं जबकि थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं.

कवासी लखमा (इंडियन नेशनल कांग्रेस)
महेशराम कश्यप (बीजेपी)
नरेंद्र बुरका (हमरराज पार्टी)
कवलसिंह बघेल (राष्ट्रीय जनसभा पार्टी)
आयतूराम मंडावी (बहुजन समाज पार्टी)
फूलसिंग कचलाम (सीपीआई)
शिवराम नाग (सर्व आदि दल)
सुंदर बघेल (निर्दलीय)
टीकम नागवंशी (गोड़वाना गणतंत्र पार्टी)
जगदीश प्रसाद नाग (आजाद जनता पार्टी)
प्रकाश कुमार गोटा (स्वंतत्र दल)

बस्तर लोकसभा में विधानसभावार वोटिंग प्रतिशत
बस्तर – 83.34 प्रतिशत

बीजापुर – 43.42 प्रतिशत

चित्रकोट – 76.07 प्रतिशत

दंतेवाडा – 67.06 प्रतिशत

जगदलपुर – 75.52 प्रतिशत

कोंडागांव – 75.67 प्रतिशत

कोंटा – 54.38 प्रतिशत

नारायणपुर – 68.46 प्रतिशत

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!