हैदराबाद लोकसभा सीट रहा है AIMIM का गढ़, बीजेपी की माधवी लता को बढ़त

हैदराबाद

लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही। इंडिया गठबंधन 230 सीटों आगे चल रही, वहीं केंद्र की सत्ताधारी एनडीए फिर सरकार बनाती नजर आ रही। एनडीए 290 सीटों पर आगे नजर आ रही। बात करें हैदराबाद लोकसभा सीट की तो यहां शुरुआती रूझानों में ओवैसी ने पिछड़ते दिखे। बीजेपी की माधवी लता आगे निकल गई थीं। हालांकि, ओवैसी ने अब 46 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त ले ली है। इस सीट पर पिछले चार लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का ही कब्जा रहा है।

हैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी या कोई और?
कैंडिडेट    पार्टी    रिजल्ट
असदुद्दीन ओवैसी    AIMIM    आगे
डॉ. माधवी लता    बीजेपी    पीछे
मोहम्मद वलीउल्लाह समीर    कांग्रेस    पीछे
श्रीनिवास यादव गद्दाम    बीआरएस    पीछे
के. एस. कृष्णा    बीएसपी    पीछे

हैदराबाद लोकसभा सीट रहा है AIMIM का गढ़

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी क्या फिर तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट पर बाजी मारेंगे, इस पर सभी की निगाहें हैं। 2019 के चुनाव में लगातार चौथी बार यहां जीतने में सफल रहे थे। ओवैसी इस सीट पर 2004 से जीतते आ रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जे भगवंत राव को 2. 82 लाख वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में ओवैसी 5,13,868 वोट हासिल कर विजेता बने थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 2,02,454 वोटों के अंतर से हराया था। हैदराबाद सीट परपंरागत रूप से एआईएमआईएम का गढ़ रहा है, जिसने अल्पसंख्यक बहुल इस निर्वाचन क्षेत्र में 1984 से अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। इस सीट पर उनसे पहले पार्टी के पूर्व प्रमुख और असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी लगातार छह बार निर्वाचित हुए थे।


हैदराबाद लोकसभा सीट पर कितने पर्सेंट हुई वोटिंग

हैदराबाद, तेलंगाना के 17 लोकसभा सीटों में से एक है। ये तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी भी है। यह क्षेत्र मूसी नदी के किनारे स्थित है। इस लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर भी 65.67 फीसदी वोटिंग हुई। हालांकि, राज्य की हाई प्रोफाइल हैदराबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग पर्सेंट काफी कम रहा। इस सीट पर राज्य में सबसे कम वोटिंग हुई। इस चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट पर महज 48.48 फीसदी मतदान हुआ।

हैदराबाद सिटी का इतिहास

ऐतिहासिक रूप से देखें तो हैदराबाद हैदराबाद को निजामों का शहर कहा जाता है। इसकी गिनती देश के विकसित शहरों में भी होती है। हैदराबाद को आईटी सेक्टर का हब भी कहा जाता है। यहां पर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी माने जाने वाली ‘रामोजी फिल्म सिटी’ भी मौजूद है। इसी फिल्म सिटी में ‘बाहुबली’ फिल्म की शूटिंग हुई थी। हैदराबाद शहर अपने लजीज खाने के लिए भी फेमस रहा है। यहां की मशहूर बिरयानी जिसे ‘हैदराबादी बिरयानी’ के नाम से जाना जाता है, देशभर में चर्चित है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!