श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और स्पिनर महीष तीक्षणा ने टी20 विश्व कप में अपने शेड्यूल की आलोचना की

न्यूयॉर्क
श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और स्पिनर महीष तीक्षणा ने टी20 विश्व कप में अपनी टीम के मैचों के शेड्यूल को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यह काफी अनुचित है और लंबी यात्राओं के कारण उन्हें एक अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा है। श्रीलंका को ग्रुप डी के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया। तीक्षणा ने अपनी टीम के मैचों के कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा कि इसका टीम पर नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गलत है। हमें हर मैच के बाद यात्रा करनी पड़ रही है क्योंकि हम चार अलग अलग मैदानों पर खेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फ्लोरिडा से, मियामी से उड़ान ली और आठ घंटे हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। हमें रात आठ बजे निकलना था लेकिन सुबह पांच बजे उड़ान ली। यह अनुचित है लेकिन खेलते समय यह मायने नहीं रखता।’’ दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को दो और मैच यहां खेलना है जबकि भारतीय टीम तीन मैच यहां खेलेगी। तीक्षणा ने कहा, ‘‘होटल से अभ्यास स्थल भी एक घंटे 40 मिनट का रास्ता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले भी हमें सुबह पांच बजे उठना पड़ा।’’ तीक्षणा ने नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ टीमों को एक ही स्थान पर खेलना है और उनका होटल मैदान से 14 मिनट का ही रास्ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन कुछ टीमें एक ही जगह पर खेल रही है और उन्हें हालात की जानकारी है। वे अभ्यास मैच भी यहीं खेल रहे हैं। हमने अभ्यास मैच फ्लोरिडा में खेला है और तीसरा मैच भी वही है। इस बारे में अगली बार विचार करना होगा क्योंकि अब तो कुछ नहीं हो सकता।’’

कप्तान हसरंगा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन काफी कठिन रहे। चार मैच, चार अलग अलग स्थानों पर। यह कठिन है। एक मैच न्यूयॉर्क में, दूसरा डलास में, अगला फ्लोरिडा में।’’ ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के मैनेजर महिंडा हालांगोडा ने इस मसले पर आईसीसी को पत्र लिखा है लेकिन टूर्नामेंट के बीच में किसी तरह का हल निकलने की उम्मीद नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!