इंदौर लोकसभा सीट ने NOTA का रिकॉर्ड तोड़ा, यहां नोटा को मिले 1,35,095, बीजेपी एकतरफा जीत की ओर

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने इस बार के लोकसभा चुनाव में एक रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर की जनता ने नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का विकल्प चुनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां नोटा को अब तक के सबसे अधिक मत एक लाख 35 हजार 095 (135095) मिलने का रिकॉर्ड बन गया है। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी को 6,49,278 और नोटा को 135095 मिले। शंकर लालवानी 537587 की लीड पर रहे है।

तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

सासंद शंकर लालवानी ने इस चुनाव में अपने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में लालवानी साढ़े पांच लाख वोटों से जीते थे। अभी तक उन्होंने 7 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए है। बीजेपी ने इंदौर में आठ लाख से ज्यादा वोटों से जीतने का दावा किया था।

अभी तक बिहार के गोपालगंज के नाम था रिकॉर्ड
देश में नोटा के पक्ष में सर्वाधिक वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज का रहा है। वहां के मतदाताओं ने नोटा के पक्ष में 51607 वोट दिए थे। अब इंदौर लोकसभा सीट ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अब तक के मतदान रिकॉर्ड और रुझानों को देखकर लग रहा है कि नोटा को मिलने वाले वोट डेढ़ लाख से ऊपर भी जा सकते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी ने अचानक लिया नाम वापस

बता दें कि इंदौर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया था। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होकर सबको चौंका दिया था। उनके नाम वापसी के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं से अपील की थी कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर ‘नोटा’ का बटन दबाकर बीजेपी को सबक सिखाएं। यहां 13 मई को हुए मतदान में कुल 25.27 लाख मतदाताओं में से 61.75 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!