राजगढ़ में बड़ा हादसा; बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,13 लोगों की मौत- चार की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। हादसे में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। चार गंभीर हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बाकियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में 25-30 लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

15 लोग घायल, दो गंभीर
राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने कुछ घायलों को एंबुलेंस से तो कुछ लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाया।

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया हादसे पर दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मामले पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    आंदोलन के बाद भी अतिथि शिक्षक निराश, नए नियम के मुताबिक बिना परीक्षा नियमित नहीं होंगे, खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

    भोपाल। नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक के लिए बड़ी खबर है। आंदोलन के बावजूद अतिथि शिक्षकों को निराशा हाथ लगी है। अतिथि शिक्षक बिना परीक्षा दिए नियमित नहीं…

    भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उदय भानु चिब, बीवी श्रीनिवास की लेंगे जगह, आदेश जारी

    नई दिल्ली। युवक कांग्रेस के नेता उदयभानु चिब को संगठन का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चिब इससे पहले जम्मू-कश्मीर युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा
    Translate »
    error: Content is protected !!