राजगढ़ में बड़ा हादसा; बरातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,13 लोगों की मौत- चार की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रविवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दस से अधिक लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम आठ से नौ बजे की बीच हुआ। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव आ रहे थे। तभी पिपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि फिलहाल हम अस्पताल में मौके पर ही है। हादसे में चार बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। चार गंभीर हैं, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। बाकियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे में मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद करने पहुंचे। घटनास्थल के नजदीकी ग्राम कासी के सरपंच प्रतिनिधि राजेश तंवर ने बताया कि हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हम लोग मदद को पहुंचे। ट्रॉली में 25-30 लोग थे, सभी दब गए थे। हमने कोशिश की पर लोगों को निकाल नहीं सके। बाद में प्रशासन की मदद से जेसीबी बुलाई गई, जिसने ट्रॉली को उठाया फिर लोगों को निकाला जा सका। दस से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका है। कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

15 लोग घायल, दो गंभीर
राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

हादसे के बाद प्रशासन ने कुछ घायलों को एंबुलेंस से तो कुछ लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाया।

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने बताया कि राजस्थान से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कुछ बराती राजगढ़ जिले में आ रहे थे। बॉर्डर के पास ट्रैक्टर पलटा है। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 15 लोग घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार लोगों की गंभीर स्थिति थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर भोपाल रेफर किया है। घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है। हरसंभव सहायता दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया हादसे पर दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मामले पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मौत की खबर बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
    Translate »
    error: Content is protected !!