अहिल्या उत्सव में विजयवर्गीय को किया नजरंदाज , नीचे बैठे नजर आए, पूछने पर भड़कीं ताई

इंदौर। इंदौर की राजनीति के दो ध्रुव कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन के बीच राजनीतिक दूरियां शायद अब भी कायम हैं, जो शहर में आयोजित अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी समारोह के शुभारंभ अवसर पर फिर उजागर हो गईं. दरअसल अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के बतौर मुख्यमंत्री मोहन यादव, समिति की संरक्षक सुमित्रा महाजन, स्वयंसेवक संघ के डॉ कृष्ण गोपाल आदि अतिथि तो मंच पर मौजूद थे. लेकिन इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मंच पर स्थान ही नहीं दिया गया.

श्रोताओं के बीच बैठे नजर आए विजयवर्गीय

लिहाजा करीब डेड़ घंटे चले कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय श्रोताओं के बीच बैठे नजर आए तो चर्चा का विषय बन गये. यह बात और है कि जब आयोजन समिति की संरक्षक सुमित्रा महाजन से इसका कारण पूछा गया तो वे सवाल पर ही भड़कती नजर आईं. उनका कहना था कि ”कार्यक्रम में किसे कहां स्थान देना है यह समिति द्वारा तय किया जाता है. मुझसे यह सवाल मत पूछो.”

अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह

इंदौर में अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव और सुमित्रा महाजन के अतिथ्य में आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय को मंच पर स्थान नहीं दिया गया, जो राजनीतिक रूप से भी आश्चर्यजनक है. दरअसल यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम को शहर के अभय प्रशाल में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम भानपुरा ज्योतिर्मय मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर किरण दास बापू महाराज और महामंडलेश्वर कृष्णवंदन जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!