सीएम योगी के बाद प्रियंका गांधी का नंबर, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती और आकाश आनंद काफी पीछे

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में चुनाव के ऐलान के बाद करीब 49 दिनों तक चले जबरदस्त चुनावी अभियान के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है. लेकिन अगर नेताओं के चुनाव प्रचार पर नजर डालें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे ज्यादा रैली की है. इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नंबर आता है. हालांकि इन दोनों नेताओं की तुलना में अन्य सभी नेता काफी पीछे हैं.

सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान देशभर में एनडीए के लिए कुल 204 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है. उन्होंने 169 जनसभाएं, 13 रोड शो और 15 प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लिया है. हालांकि सीएम योगी के बाद प्रियंका गांधी का नंबर है और उन्होंने 108 जनसभाओं के साथ ही कई जगहों पर रोड शो किया है. इन दोनों नेताओं के अलावा अन्य नेता काफी पीछे हैं.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते 49 दिनों के दौरान 81 जनसभाएं की हैं. इसके अलावा उन्होंने मैनपुरी, कन्नौज और लखनऊ में रोड शो भी किया है. अगर सीएम योगी की बात करें तो उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत 27 मार्च से की थी और बीते कुल 65 दिनों में से 61 दिन उन्होंने चुनाव प्रचार किया है.

बाकी नेताओं का हाल
सीएम योगी ने यूपी के बाहर 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में प्रचार किया है. वहीं अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार की शुरूआत 12 अप्रैल से की थी. इसके बाद उन्होंने कुल 81 जनसभाएं की हैं. वहीं बीएसपी चीफ मायावती इन नेताओं के मुकाबले काफी पीछे हैं. मायावती ने 11 अप्रैल को महाराष्ट्र से चुनाव प्रचार की शुरूआत की थी. उन्होंने कुल 35 जनसभा की है.

बीएसपी चीफ ने अकेले यूपी में कुल 28 जनसभाओं को संबोधित किया है. दूसरी ओर उनके भतीजे आकाश आनंद ने कुल 18 जनसभाओं को संबोधित किया है. जबकि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कुल 150 जनसभाओं और चुनावी चौपाल में हिस्सा लिया है. बता दें कि चुनाव प्रचार 30 मई की शाम छह बजे खत्म हो चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!