IMD का कहना है कि आज से उत्तर पश्चिम भारत को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है

नई दिल्ली

मॉनसून का इंतजार बस खत्म होने को है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि समय से पहले ही मॉनसून केरल में दस्तक दे सकता है। खास बात है कि इस बार मौसम का दुर्लभ नजारा देखने को भी मिल सकता है, क्योंकि कहा जा रहा है कि मॉनसून केरल और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में एक साथ एंट्री करने वाला है। इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

चार दिनों का होता है फर्क
खास बात है कि आमतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून तक पहुंचता है। जबकि, 5 जून तक इसकी एंट्री पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में होती है। कहा जा रहा है कि इस बार दोनों क्षेत्रों में एकसाथ मॉनसून आने की वजह बीते सप्ताह बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात रेमल हो सकता है। कहा जा रहा है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने क्षेत्र में मॉनसून के बहाव को बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘अगले 24 घंटों में केरल और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में मॉनसून आने के लिए स्थिति अनुकूल बनती नजर आ रही है।’ मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भीषण लू की स्थिति धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। माना जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ भी तापमान में गिरावट की एक वजह हो सकता है।

मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में 31 मई तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि पांच जून है।

IMD ने कहा, ‘इस अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप के शेष हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।’

IMD केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी की ओर होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!