टायर फैक्ट्री में लगी आग, 10 टन टायर और मशीन जल कर खाक

उज्जैन

घट्टिया-तुलाहेड़ा मार्ग पर खारचा टीबूखेड़ा के पास टायर रिमोल्ड करने की फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई। इसका धुआं कई किमी दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना पर दमकल टीम पहुंची और आग बुझाई।

घट्टिया के शब्बीर हुसैन की अल्ट्रा यूनाइटेड एलएलपी में सोमवार को बायलर में काम चल रहा था। एसडीएम राजाराम करजारे ने बताया कि अचानक आग लगी और करीब 10 टन टायर और मशीन जल गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि कई बार तहसील और एसडीएम कार्यालय में फैक्ट्री से धुआं निकलने से प्रदूषण के कारण बीमारियां व फसलों को नुकसान होने की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी कर विरोध जताया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री की प्रदूषण विभाग की अनुमति नहीं थी, लेकिन फिर भी संचालित की जा रही है। मौके पर तहसीलदार प्रकाश परिहार, थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!