झुलसाने वाली गर्मी में अपनी जेबखर्च से ठंडा पानी पिला रहे बच्चे

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है. ग्वालियर की बात करें, तो यहां भी भीषण गर्मी पड़ रही है. घरों से निकलना मुश्किल हो चला है. ऐसे में कुछ बच्चे समाजसेवा के भाव की मिसाल पेश कर रहे हैं. बच्चे राहगीरों को ठंडा पानी पिला रहे हैं. खास बात यह है कि बर्फ, पानी आदि के पैसे बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी से जमा किए हैं. वे हर रोज पांच घंटे तक इस काम को कर रहे हैं. दूरदराज से JAH आने वाले लोग ठंडे पानी के लिए परेशान न हों, इसके लिए वे अस्पताल के बाहर ठंडा पानी बांट रहे हैं. सभी बच्चे दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन से जुड़े हैं. यह संस्था पिछले 8 साल से समाजसेवा के कार्यों से जुड़ी है.

दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष दीक्षा दुबे ने कहा कि जब उन्होंने 8 साल पहले यह सेवा शुरू की थी, तब वह अकेली थीं. आज उनके साथ करीब 70 लोग जुड़ चुके हैं. टीम में 7 साल से लेकर 28 साल के लड़के-लड़कियां शामिल हैं. वे लोग गर्मी के मौसम में चार महीने तक JAH की ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों को ठंडा पानी पिलाते हैं. टीम के लोग सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पानी पिलाते हैं. हर घंटे बारी-बारी से वे इस काम को करते हैं.

इस तरह मिली प्रेरणा

उन्होंने इस काम को शुरू करने की प्रेरणा के बारे में बताते हुए कहा कि 8 साल पहले वह पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को दिखाने के लिए इस अस्पताल की ओपीडी में आई थीं. डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा वाली लाइन में लग गईं. उन्हें प्यास लगी तो वह आगे खड़े शख्स से बोलकर पानी पीने चली गईं. जब लौटी तो किसी ने उन्हें उनकी जगह पर लाइन में लगने नहीं दिया. फिर उन्हें सबसे पीछे लगना पड़ा. तभी से उन्होंने ठान लिया कि वह अस्पताल आने वाले लोगों को पानी पिलाने में मदद करेंगी.

टीम के ज्यादातर मेंबर स्टूडेंट

दीक्षा ने बताया कि उनकी टीम के ज्यादातर मेंबर स्टूडेंट हैं. वे अपनी पॉकेट मनी से सेवा करते हैं. काफी लोग उनके इस काम में रुपयों-पैसों से मदद करना चाहते हैं लेकिन वे लोग पैसे नहीं लेते. इसके बदले वे बर्फ, पानी या फिर सेवा के काम में लगने वाला सामान ले लेते हैं. विशेष दिनों पर पानी के साथ शर्बत वितरण भी किया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!