कौन बनेगा PM वाले INDIA अलायंस की बैठक से TMC ने किया किनारा, 1 जून को दिल्ली जाने को बताया अव्यवहारिक

1 जून को सातवें चरण के चुनाव के बाद दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के नेता एकजुटता दिखाएंगे और आने वाले नतीजों का आकंलन करेंगे। इसके साथ ही बाद की रणनीति पर भी इस बैठक में चर्चा होगी। एक जून को ही अंतिम चरण में 57 सीटों पर चुनाव भी है। हालांकि इस बैठक की खबर आने के साथ ही इसमें फूट पड़ने की बात भी सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को 2 सीट के लायक भी नहीं समझने वाली तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक से किनारा कर लिया है। टीएमसी 1 जून को इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी। इसके साथ ही दिल्ली जाने को अव्यवहारिक बताया गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस 1 जून को इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी। सातवें चरण में हमारे सामने एक महत्वपूर्ण चुनाव है। बंगाल में नौ सीटों पर मतदान हो रहा है, जो किसी भी अन्य दिन से अधिक है। उस दिन कोलकाता और ग्रेटर कोलकाता की सभी सीटों पर मतदान होगा। पार्टी के नेता ने कहा कि यह टीएमसी के लिए बड़ा चुनावी दिन है. इसके अलावा यूपी, बिहार और पंजाब में भी वोटिंग होगी। दिल्ली जाना व्यावहारिक नहीं है।

बैठक के लिए आमंत्रित लोगों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक, जिन्हें 10 मई को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था, को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा। लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से मुकाबला करने के लिए 28 सदस्यीय भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का गठन पिछले साल जुलाई में किया गया था। एनडीए केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्तासीन होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के शीर्ष पद पर हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!