आईडब्ल्यूएफ विश्व युवा चैंपियनशिप: बेदाब्रत भराली ने पुरुषों के 73 किग्रा भार वर्ग में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली:  असम के बेदाब्रत भराली ने शनिवार को पेरू के लीमा में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) विश्व युवा चैंपियनशिप में पुरुषों के 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

भराली ने दूसरे नंबर पर आये अपने प्रतिस्पर्धी से 12 किग्रा अधिक भार उठाया और कुल 296 (स्नेच में136 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) किग्रा भार के साथ, जो कि पिछले साल उनके कुल वजन से 29 किग्रा अधिक है, स्वर्ण पदक हासिल किया। पिछले साल वह 67 किग्रा वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे थे।

संयुक्त राज्य अमेरिका के रयान मैकडोनाल्ड कुल 284 किग्रा (स्नैच-125, क्लीन एंड जर्क-159) के भार के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि यूक्रेन के सेरही कोटेलेवस्की कुल 283 किग्रा (स्नैच-130, क्लीन एंड जर्क-153) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण था, प्रीतिस्मिता भोई ने महिलाओं के 40 किग्रा में शीर्ष स्थान हासिल किया और इस प्रक्रिया में क्लीन एंड जर्क युवा विश्व रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

ज्योशना सबर ने महिलाओं के 40 किग्रा में और पायल ने महिलाओं के 45 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। पुरुषों की 49 किग्रा स्पर्धा में, झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रोम ने 193 किग्रा (86 107) का भार उठाया, जिससे उन्हें कांस्य पदक हासिल करने में मदद मिली।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!