भारत ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, किया क्लीन स्वीप, सैमसन के बल्ले का चला जादू

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे और आखिरी टी20 मैच में यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रखने के बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के 3-30 की मदद से भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को 164/7 पर रोककर 133 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप पूरा किया.

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी

संजू सैमसन के शानदार पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक (47 गेंदों में 111 रन) और कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार 75 रन की पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में रिकॉर्ड-तोड़ 297/6 बनाए जो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. इसके बाद बिश्नोई और अन्य गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 164/7 पर रोककर टीम को एकतरफा जीत दिला दी.संजू सैमसन शतक बना के सालों बाद अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है. इससे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तेज शतक जड़ा था.

दशहरा के दिन घरेलू दर्शकों के सामने हासिल की गई 133 रनों की जीत का अंतर पुरुषों की टी 20 मैचों में रनों के हिसाब से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है.

बांग्लादेश की पारी में मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन का विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दी. पुल करने के चक्कर में गेंद उनके दस्ताने से लगकर पहली स्लिप में चली गई. वॉशिंगटन सुंदर ने तंजीद हसन को शॉट थर्ड मैन पर कैच करा कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया. इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने रवि बिश्नोई की गेंद पर रिवर्स-स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर सीधे विकेट कीपर के दस्तानों में पहुंच गई.

लिटन दास और तौहीद हृदोय ने 53 रनों की साझेदारी की. हालांकि दास 25 गेंदों में 42 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए. लेग स्पिनर पुरुषों के टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले संयुक्त तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए.महमुदुल्लाह की अंतिम टी20 पारी आठ रन पर समाप्त हुई. वह मयंक की गेंद पर लॉन्गऑन पर आउट हो गए.

नाबाद रहे

महेदी हसन बड़े हिट के लिए गए, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर डीप में आउट हो गए, बिश्नोई ने रिशाद हुसैन को लॉन्ग-ऑफ पर कैच कराकर मैच का अपना तीसरा शिकार बनाया.इस सब के बीच, हृदोय ने बिश्नोई को छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और 63 रन बनाकर नाबाद रहे. 

संक्षिप्त स्कोर

भारत ने 20 ओवर में 297/6 (संजू सैमसन 111, सूर्यकुमार यादव 75; तंजीम हसन साकिब 3-66) ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 164/7 (तौहीद हृदोय 63 नाबाद, लिटन दास 42; रवि बिश्नोई 3-30, मयंक यादव 2-32) को 133 रन से हराया.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!