दो गाय जिंदा जली: दो पक्षों में विवाद के बाद घर में लगाई आग, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया चक्का जाम 

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुर्जर समाज के दो पक्षों की आपसी लड़ाई में एक घर में आग लगा दी गई। इस घटना में दो गायों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमे से एक गाय गाभिन थी। मामला घट्टिया थाना के पानबिहार चौकी अंतर्गत ग्राम पदमाखेड़ी का है। घटना के बाद बजरंग दल ने हंगामा करते हुए उज्जैन-झालावाड़ हाइवे पर जाम लगा दिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।  

दरअसल पदमाखेड़ी के रहने वाले ओमप्रकाश गुर्जर ने जिस लड़की से लव मैरिज किया था, उसका पूर्व में शाजापुर के पास देवीखेड़ा के रहने वाले आत्माराम गुर्जर से 12 साल पहले  सगाई सम्बद्ध हुआ था। इस मामले को लेकर आरोपी ने पदमाखेडी के रहने वाले ओमप्रकाश गुर्जर के घर पर जाकर लगातार परेशान कर 90 लाख की मांग की। जब रुपए नहीं दिए गए तो देर रात 3 बजे आरोपी ने फरियादी के कच्चे घर पर आग लगा दी। घटना में घर में बंधी 2 गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई। 

वहीं जब मामला बजरंग दल के संज्ञान में आया तो कार्यकर्ताओं ने उज्जैन-झालावाड़ मार्ग नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। जिससे 8 से 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।जिसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया और बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपी की तलाश में जुट गई है। बजरंग दल ने आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग मान लेने के बाद चक्का जाम खुलवाया गया। इस दौरान मौके पर डीएसपी भारत सिंह यादव,तहसीलदार प्रकाश परिहार, थाना प्रभारी राधेश्याम चौहान, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा,जयंत डामोर सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!