स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मेडिकल और क्लीनिक में मिली गर्भपात की दवाई, किया सील

 रायसेन। मध्य प्रदेश में फर्जी तरीके से क्लीनिक संचालित कर लाेगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायसेन जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो फर्जी क्लीनिक और मेडिकल स्टोर को सील किया है। इस कार्रवाई के बाद से फर्जी क्लीनिक संचालक और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई को ग्राम नकतरा में अंजाम दिया गया है। दरअसल, जहां मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भपात की दवा खुलेआम बेची जा रही है और गर्भवती महिलाओं की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लिनिक सहित मेडिकल को सील कर दिया है।इस संबंध में बीएमओ स्मृति सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की दीप मेडिकल स्टोर पर अवैध तरीके से गर्भपात की दवा बेची जा रही है। यह दवा MBBS डॉक्टर के जरिए ही देनी चाहिए, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक दवा को बेच रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।बीएमओ की मानें तो जब टीम मौके पर पहुंची तो मेडिकल संचालक पहले से ही शाॅप बंद कर फरार हो गया था। साक्षी क्लीनिक की जांच की गई तो वहां भी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवा मिली। क्लीनिक संचालक के पास के दवा को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं मिले। ऐसे में क्लीनिक को सील किया गया है और दस्तवोज पेश के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।इसके अलावा एक और क्लीनिक पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान सांची ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर स्मृति सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिनेश तिवारी, चौकी प्रभारी हरिओम सिंह राणा मौजूद रहे। बता दें कि जिले में फर्जी डॉक्टर इलाज के नाम पर लोगों से मोटी कमाई के चक्कर में जान से खिलवाड़ करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी: विजयपुर में शर्मा-तोमर करेंगे कमाल, उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तय होने के बाद जीत दिलाने के जमीनी समीकरण

     भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पिक्चर साफ होने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है. बुधनी में जीत का अंतर…

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री नहीं कर पाए सीएम के संदेश का वाचन, फिर कलेक्टर ने पढ़ा, जानिए वजह

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का आधे समय तक की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!