बीजेपी नेता की सड़क हादसे में मौत: बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, गड्ढे में जा गिरी कार

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि गाड़ी पंचर होने के बाद वे टायर बदलने के लिए कार की डिग्गी खोल रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।

घटना जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 2 बजे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने बहनोई के साथ विदिशा जा रहे थे। इस दौरान खनपुरा गांव के पास उनकी कार पंचर हो गई। जयप्रकाश गाड़ी का टायर बदलने के लिए डिग्गी खोल रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी सहित दूर एक गड्ढे में जाकर गिरे। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बीजेपी नेता जयप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता किरार के पति थे। वे मध्य प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी थे।

  • सम्बंधित खबरे

    बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी: विजयपुर में शर्मा-तोमर करेंगे कमाल, उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तय होने के बाद जीत दिलाने के जमीनी समीकरण

     भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पिक्चर साफ होने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है. बुधनी में जीत का अंतर…

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री नहीं कर पाए सीएम के संदेश का वाचन, फिर कलेक्टर ने पढ़ा, जानिए वजह

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का आधे समय तक की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!