मोदी जी को बंगाल में 30 से अधिक सीटें दे दीजिए परिंदा भी सरहद पार नहीं कर पाएगा : अमित शाह

नई दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि आने वाले चुनाव में पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार खड़ा है। 5 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। इन 5 चरणों में मोदी जी 310 सीट जीतकर सरकार बनाने का काम पूरा कर चुके हैं। अब छठे और सातवें चरण में 400 पार कराने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। ममता दीदी मां-माटी-मानुष के नारे के साथ बंगाल में सत्ता में आई थी।

अमित शाह ने कहा कि यहां आप लोगों ने कम्युनिस्टों को हराकर ममता दीदी को सत्ता दी थी। लेकिन आज मां-माटी-मानुष गायब होकर मुल्ला-मदरसा-माफिया हो गया है। ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल को घुसपैठियों के लिए स्वर्ग बना दिया है। आप मोदी जी को बंगाल में 30 से अधिक सीटें दे दीजिए, परिंदा भी सरहद पार नहीं कर पाएगा। नरेन्द्र मोदी जी ने 10 साल के अंदर बंगाल के लिए 9 लाख 25 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं। लेकिन ये पैसा भतीजे के गुंडे बीच में ही खा गए।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में कटमनी, भतीजे की सिंडिकेट, कोयला तस्करी, गौ-तस्करी, घुसपैठ और बम धमाके बंद कराकर बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का काम केवल नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं। घमंडिया गठबंधन के पास न नेता है और न नीति है। दीदी का मकसद केवल अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है। जबकि मोदी जी का मकसद पुरुलिया के युवाओं को आगे बढ़ाने का है।

चिटफंड घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
शिक्षक भर्ती घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
चावल वितरण घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
नगरपालिका भर्ती घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
गाय तस्करी का घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
कोयला तस्करी का घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
सिंगुर के मामलों में 776 करोड़ का घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने
पैसे के बदले सवाल का घोटाला किसने किया – ममता दीदी ने

ये जो करोड़ों रुपये ममता दीदी और उनकी सिंडिकेट ले गई है, भाजपा सरकार बनने के बाद ये पूरी सिंडिकेट जेल में जाने वाली है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!