IPL में सट्टेबाजी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बैंक खातों में लाखों रुपये किए फ्रीज

महासमुंद। महासमुंद में कोतवाली पुलिस और सायबर सेल ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 लोगो को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 नग लैपटाॅप, 13 नग मोबाइल, 20 नग सीम कार्ड, 1 नग बैंक पासबुक , 3 चेक बुक जब्त करने के साथ 5 चालू खाता मे 5 लाख रुपये को फ्रीज किया है.

दरअसल कोतवाली पुलिस को 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर महासमुंद में एक व्यक्ति अपने मोबाईल से आनलाईन IPL सट्टा खिला रहा है. पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारा तो मौके पर एक व्यक्ति मिला. जिसने अपना नाम साकेत साहू (उम्र 25 वर्ष) निवासी वार्ड नं 22 सुभाष नगर बताया. जिसके कब्जे से एक नग मोबाईल और 1700 रूपये नकद बरामद किया. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का अवलोकन किया तो APPA बुक एप नामक साईट के जरिए आनलाईन सटटा संचालित करना पाया गया.

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी साकेत साहु ने अपने मोबाईल में एप के जरिए सटटा खिलाना और अपने बैंक अकाउंट को किसी अन्य व्यक्ति को देना स्वीकार किया। पुलिस ने जब उससे जब इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज की मांग की तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया.

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्राप्त सबूत के आधार पर पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर जिले में घाटशीला जाकर छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से 4 और आरोपियो को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों मे राहुल शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग, मुकेश चौहान (उम्र 22 वर्ष) निवासी केकराघाट धुरकोट जिला जांजगीर चांपा, जेागेन्द्र छुरा (उम्र 30 साल) निवासी सुभाष नगर महासमुंद और एक नाबालिग बालक शामिल है. सभी आरोपियों ने APPA बुक एप नामक साईट से ऑनलाईन सटटा खिलाने की बात कबूल की है

5 लाख रुपये पुलिस ने किया सीज

पुलिस ने आरोपियों के द्वारा दिये गये आई.डी. में 250 से अधिक खातों में 10 करोड़ के ट्राजेक्शन की जानकारी और आरोपियों के पास से वर्तमान में 5 चालू खाता में 5 लाख रूपये मिला, जिसे पुलिस टीम ने फ्रीज कराया है. मामले मे पुलिस ने छठे आरोपी उमाशंकर चंद्राकर उम्र 28 वर्ष निवासी सुभाष नगर महासमुंद को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल शर्मा उमाशंकर चन्द्राकर को ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा IPL खिलवाने के एवज में 10 हजार रूपये दे रहा था. पुलिस ने मामले मे प्रयुक्त सभी संपत्ति को जप्त कर 6 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 7, 8 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!