यूपी में 2 शहजादों की जोड़ी वही पुरानी फ्लॉप फिल्मः PM मोदी बोले- इंडी गठबंधन में कैंसर से भी बुरी बीमारियां, पाकिस्तान का हमदर्द हमें डरा रहे हैं

PM Modi Attack on Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। 25 मई को छठे चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बस्ती और श्रावस्ती में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव रहे। मोदी ने कहा कि यूपी में बार-बार वहीं दो शहजादों की पुरानी फ्लॉप फिल्म रिलीज की जा रही है। वहीं इंडी गठबंधन में कैंसर (cancer) से भी बुरी तीन बीमारियों का जिकऱ किया। पीएम मोदी ने कहा कि- इंडी गठबंधन में घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और घोर परिवारवादी बीरामियां है। ये बीमारियां कैंसर से भी ज्यादा घातक है।

श्रावस्ती में पीएम ने कहा- मैं गरीब मां का बेटा हूं। किसी शाही खानदान से नहीं हूं। मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है। सपा और कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोंटी खोलकर ले जाएंगे। इसमें इनकी महारत है।

वहीं बस्ती में लोगों को संबधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान का हमदर्द आज हमें डरा रहे हैं। हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। यूपी में दो शहजादों की फ्लॉप फिल्म बार-बार रिलीज की जा रही है। ये यूपी में 79 सीट जीतने का सपना देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बस्ती में उमड़ा ये हुजूम हमारी सरकार के बीते 10 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड पर जनता-जनार्दन की मुहर है। उत्तर प्रदेश के परिवारजनों ने हमेशा मुझे और मेरी पार्टी को झोली भरकर आशीर्वाद दिया है। इंडी गठबंधन के लोगों को भगवान राम और राम मंदिर से परेशानी है। ये लोग राम मंदिर में ताला लगाने के लिए सोच रहे हैं। ये वोट जिहाद को आरक्षण देना चाहते हैं। इनपर वोट से करारी शिकस्त कीजिए।

यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने का

यह चुनाव भारत का भविष्य तय करने जा रहा है। जिन लोगों ने 60 साल तक कुछ नहीं किया, वो मोदी को रोकने के लिए एक हो गए हैं। यूपी में दो लड़कों की जोड़ी फिर से लॉन्च हुई है। वही पुरानी फ्लॉप फिल्म, वही पुराने किरदार, वही पुराने डायलॉग। पूरा चुनाव खत्म होने को है, लेकिन एक भी नई बात इन लोगों के मुंह से आपने सुनी क्या? देश को आगे कैसे ले जाएंगे, विकास का विजन क्या है, अर्थव्यवस्था को लेकर क्या प्लान है? दोनों शहजादों ने एक बार भी भरोसेमंद बात नहीं कही।

इंडी अलायंस वाले देश को तबाह करेंगे

मोदी ने कहा- इनके नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस आई तो CAA को रद्द कर देंगे। कांग्रेस आई, तो कश्मीर में 370 फिर से लगाएंगे। जो आतंकवादी जेल में हैं, उसे कांग्रेसी पीएम के घर बुलाकर बिरयानी खिलाएंगे। जिनकी सोच ऐसी है, ऐसे ख्याल को पालते हैं। आप कल्पना कीजिए इनके इरादे देश को कितना तबाह कर देंगे।

मोदी जब तक जिंदा है तब तक आरक्षण कोई छीन नहीं सकता

चाहे जितना जोर लगा लें, मोदी जब तक जिंदा है। गरीब दलित, पिछड़े, आदिवासियों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता है। आपको गारंटी देता हूं, वंचितों का जो अधिकार है, वह दिलवाकर रहूंगा।

इंडी गठबंधन में कैंसर से बुरी बीमारियां

मोदी ने कहा- आपने देखा होगा आज गुंडे गले में तख्ती लटकाकर हाथ जोड़ते हैं। मुझे जेल में भेज दो। भाजपा यूपी को उस हालात में वापस नहीं जाने देगी, ये मोदी की गारंटी है। इंडी गठबंधन में कैंसर से भी बुरी बीमारियां हैं। ये फैलते-फैलते पूरे हिंदुस्तान को तबाह कर दें। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!