सुरेश रैना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब छत्तीसगढ़ में दिखाएंगे जलवा

टी20 क्रिकेट का विस्तार तेजी से हो रहा है. पिछले साल हुए यूपी टी20 लीग के बाद अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी अपने-अपने राज्य के टी20 लीग लेकर आ रहे हैं. 7 जून से छत्तीसगढ़ टी20 लीग का आयोजन होगा. टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना इस लीग के ब्रांड एंबेसडर बने हैं. इस लीग की तैयारियों के सिलसिले में रैना ने राज्य के डिप्टी सीएम अरुण राव से मुलाकात की. रैना ने माना कि इस टूर्नामेंट से प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छा मंच मिलेगा.

IPL की तर्ज पर छत्तीसगढ़ प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है. सामाजिक-व्यापारिक संस्थाएं मिलकर इस लीग को आयोजित करा रही हैं. खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त खिलाड़ी ही हिस्सा ले पाएंगे. खिलाड़ियों का ऑक्शन भी होगा, जिसमें जिला स्तर के प्लेयरों को मौका मिलेगा.

छत्तीसगढ़ प्रीमियर टी20 लीग की पूरी डिटेल
इस लीग का आयोजन छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ कर रही है.
लीग के सभी मैच टी20 फॉर्मेट में होंगे.
7 जून से इसका आगाज होगा.
कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी.
6 टीमों के बीच 18 मैच खेले जाएगे.
रायपुर में इस लीग के सभी मैच होंगे.

सुरेश रैना ने भारत के लिए खेले हैं 226 वन-डे मैच
CPL के ब्रांड एंबेसडर सुरेश रैना टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रहे. वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. भारत के लिए इस दिग्गज ने 226 वन-डे और 78 टी-20 मैच खेले. साथ ही 18 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया. रैना ने आईपीएल के 205 मैचों में 5528 रन बनाए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!