आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, विराट कोहली नंबर-1

नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। एमआई वर्सेस एलएसजी मुकाबले में अर्धशतक ठोकने वाले केएल राहुल और रोहित शर्मा ने ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। केएल राहुल 55 रनों की पारी के साथ सीजन में 500 रन का तो रोहित शर्मा 68 रनों के साथ 400 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। इसके अलावा पर्पल कैप की रेस में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

बात सबसे पहले ऑरेंज कैप की करें तो इस रेस में शामिल टॉप-5 खिलाड़ियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 661 रनों के साथ टॉप पर हैं। कोहली इस सीजन एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने 600 रन का आंकड़ा पार किया है। आज आरसीबी का सीएसके के खिलाफ वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला है। इस मैच में कोहली की नजरें 700 रन के आंकड़े को छूने पर होगी। वहीं उनके अलावा टॉप-5 में ऋतुराज गायकवाड़, ट्रेविस हेड, रियान पराग और साई सुदर्शन हैं।

बात केएल राहुल की करें तो, 14 मैचों में 37.14 की औसत के साथ 520 रन बनाकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ने अपने सीजन का अंत 6ठे पायदान पर रहकर किया। वहीं रोहित शर्मा ने इस सीजन खेले इतने ही मैचों में 32.08 की औसत के साथ 417 रन बनाए और वह 13वें स्थान पर रहे।

वहीं बात पर्पल कैप की करें तो जसप्रीत बुमराह को छोड़कर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का कोई भी गेंदबाज टॉप-15 में नहीं हैं। बुमराह को एलएसजी के खिलाफ आखिरी मैच से रेस्ट दिया गया था। एमआई वर्सेस एलएसजी मुकाबले के बाद पर्पल कैप की रेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हर्षल पटेल 22 विकेट के साथ पहले पायदान पर हैं, वहीं बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद उनके पीछे हैं। इन टॉप-5 गेंदबाजों में से सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल की टीमें प्लेऑफ में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!