MS Dhoni इलाज के लिए जाएंगे लंदन! IPL 2024 से बाहर होते ही सामने आई ये बड़ी खबर

 चेन्नई
 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. माही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से फ्री हो गए हैं. उनकी टीम CSK आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. इसी बीच 42 साल के धोनी के संन्यास को लेकर कयास लगाए जाने लगे.

मगर इसी बीच धोनी की चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धोनी इस पूरे IPL 2024 सीजन चोटिल थे, लेकिन इसके बावजूद वो मैच खेलते रहे. धोनी मसल टियर से जूझ रहे हैं. मगर अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि धोनी अपनी चोट का इलाज कराने के लिए जल्द ही लंदन जा सकते हैं.

इलाज के बाद ही संन्यास पर फैसला करेंगे धोनी

इस इलाज के बाद ही धोनी अपने संन्यास को लेकर फैसला ले सकते हैं कि वो अगले IPL सीजन में खेलेंगे या नहीं. यह दावा न्यूज18 ने अपनी रिपोर्ट में किया है. CSK टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, धोनी अपनी मसल टियर के इलाज के लिए लंदन जाने वाले हैं. इसके बाद संन्यास पर फैसला करेंगे.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में उन्हें पूरी तरह से रिकवर करने में 5-6 महीने का वक्त लग सकता है. ऐसे में उनके पास अगले सीजन में खेलने या संन्यास लेने का फैसला करने के लिए पूरा समय है.

IPL 2024 में जड़ा सबसे लंबा 110 मीटर का छक्का

माही इस साल 7 जुलाई को 43 साल के हो जाएंगे. मगर धोनी को देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र इतनी ज्यादा है. चोट के बावजूद धोनी इस सीजन में भी मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार करते हुए नजर आए. उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 13 गेंदों पर 25 रनों की आतिशी पारी खेली.

इस दौरान 1 छक्का और 3 चौके जमाए. इसी दौरान उन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा यानी 110 मीटर का छक्का भी जड़ा. यानी साफ है कि अभी भी उनके बल्ले में वही धार बाकी है, जिसके दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया. हालांकि उनके संन्यास पर अब भी कई अटकलें हैं. इस पर धोनी का कोई बयान नहीं आया है.

धोनी ने 264 IPL मैच में 5243 रन बनाए

धोनी ने अब तक आईपीएल में कुल 264 मैच खेले, जिसमें 39.13 की औसत से 5243 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक जमाए हैं. वह अब तक शतक नहीं लगा सके. धोनी ने आईपीएल में 252 छक्के और 363 चौके जमाए हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई टीम को 5 बार खिताब जिताया है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!